फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: किसानों को अब तक 45 लाख करोड़ का हो चुका नुकसान: डल्लेवाल

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि किसानों के आंदोलन को पीछे से कमजोर करने की कोशिश लगातार की गईं, लेकिन एमएसपी की लड़ाई पहले भी जारी थी और आगे भी जारी रहेगी। किसानों को अब तक 45 लाख करोड़ का नुकसान हो चुका है। किसानों की लड़ाई अब और तेज की जाएगी। वह रविवार को खरखौदा के गांव छिन्नौली में किसानों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने 25 अगस्त को दिल्ली में होने वाली किसान महापंचायत के लिए न्योता दिया। साथ ही उन्होंने भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) के खरखौदा ब्लॉक प्रधान शक्ति दहिया के गांव सिसाना में जाकर उनका हालचाल जाना। पत्रकारों से बातचीत में जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि वर्ष 2011 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एमएसपी गारंटी कानून लागू करने की सिफारिश की थी। हाल में संसद की सर्वदलीय स्थायी समिति ने भी इसकी अनुशंसा की है, लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है। ओईसीडी की रिपोर्ट के अनुसार किसानों को घोषित फसलों का एमएसपी न मिलने से 2022-23 में लगभग 12.55 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। वहीं वर्ष 2000 से 2017 तक यह आंकड़ा करीब 45 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें