सोनीपत के गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय के बाइक स्टैंड में शुक्रवार को लोगों को मधु मक्खियों के आतंक का सामना करना पड़ा। मधु मक्खियों के हमले के कारण बाइक स्टैंड सभी कर्मचारी नदारद रहे। हमले के दौरान मधु मक्खियों ने कई लोगों को काट लिया। ऐसे में इन लोगों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। लघु सचिवालय के बाइक स्टैंड में दोपहर को अचानक मधु मक्खियों के झुंड ने यहां काम से आए लोगों पर हमला कर दिया। मधु मक्खियों के हमले से लोग सिर व मुंह पर कपड़ा ढककर इधर-उधर भागते नजर आए। बाइक स्टैंड पर कार्यरत कर्मचारी भी अपनी जगह से नदारद रहे। इसी दौरान लघु सचिवालय में किसी काम से आए गांव राजपुर निवासी जगबीर व उनकी पत्नी मधु मक्खियों का शिकार हो गए। मधु मक्खियों के काटने के कारण उन्हें तुरंत इलाज के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उनका इलाज किया।