जियो फेसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति दर्ज करने के आदेश के विरोध में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल कमेटी की ओर से सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में सांकेतिक उपवास रखा गया। जिला संयोजक डॉ. नितिन फलस्वाल के नेतृत्व में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ने चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल व स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उपवास रखा। इस दौरान सरकारी अस्पतालों में ओपीडी पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने जियो फेसिंग सिस्टम अटेंडेंस के आदेश वापसी की मांग उठाई।स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी की ओर से विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जियो फेसिंग अटेंडेंस का आदेश अव्यवहारिक, गैरकानूनी और निजता के अधिकार का उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आदेश तुरंत रद्द नहीं किया गया तो 7 सितंबर को होने वाली राज्य कार्यकारिणी बैठक में निर्णायक आंदोलन का एलान किया जाएगा।