फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुनील संग शादी के बंधन में बंधी नेहा, हॉकी में विश्व पटल पर छाने के बाद अब शुरू की जिंदगी की नई पारी

भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Nov 2024 12:19 AM IST

भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर नेहा गोयल रविवार को करनाल के राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी सुनील संग सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गई। देर रात आयोजित शादी समारोह में हॉकी फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ ही पुरुष व महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने भी शिरकत की। शादी में पहुंचे पदाधिकारियों ने हॉकी में विश्व पलट पर छाने के बाद अब जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रही नेहा गोयल को सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मुरथल रोड स्थित उत्सव गार्डन में आयोजित शादी समारोह में हॉकी फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ ही ओलंपियन व खिलाड़ी पहुंचे। हॉकी इंडिया के सचिव भोलानाथ, भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह, द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच, कुलदीप सिवाच सहित अन्य पदाधिकारियों ने नेहा को शादी की शुभकामनाएं दी। इस दौरान शादी समारोह में पहुंचे महिला व पुरुष हॉकी खिलाड़ियों ने डीजे की धुन पर डांस भी किया। खिलाड़ियों में ओलंपियन सुमित कुमार, भारतीय महिला हॉकी टीम की उप कप्तान नवनीत कौर, उदिता, सोनिका, निशा वारसी, महिमा चौधरी, शर्मिला, मणिपुर से भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुशीला चानू, ज्योति रूमावत, कनिका सिवाच ने शादी समारोह में पहुंच रंगत बढ़ाई और नेहा को बधाई दी। शादी के बाद भी जारी रखेंगी खेलना नेहा गोयल ने कहा कि वह शादी के बाद भी खेलना जारी रखेंगी। आगे हॉकी इंडिया लीग है, शादी के बाद उस पर फोकस करेंगी। उन्होंने कहा कि एक तारीख से हमारा कैंप है। आगामी वर्ष एशियन खेल होने हैं, जिसमें स्वर्ण पदक जीतने का प्रयास रहेगा, ताकि ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई कर सकें। संघर्ष से पाया मुकाम, किस्मत से जीवन साथी हॉकी खिलाड़ी सुनील को जीवन साथी के रूप में पाकर नेहा बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि मां के जीवन संघर्ष और कड़ी मेहनत ने यहां तक पहुंचाया और अब किस्मत ने मनचाहा जीवन साथी देकर खुशियों से दामन भर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें