फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में 'नशा मुक्त हरियाणा' थीम पर हाफ मैराथन का आयोजन

नवीन दलाल Updated Sun, 30 Mar 2025 08:10 AM IST

दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में रविवार को 21 किलोमीटर हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन को विधायक निखिल मदान और डीसी डॉ. मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाना था। हाफ मैराथन में युवाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने 'नशा मुक्त हरियाणा' थीम के तहत दौड़ लगाई और समाज में नशा उन्मूलन के संदेश को प्रबल किया। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष रूप से पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल, विधायक निखिल मदान और देवेंद्र कादियान भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार नशामुक्ति को लेकर गंभीर है और इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल और स्वास्थ्य पर ध्यान दें और नशे से दूर रहें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें