फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: 87 लाख से सेक्टर-15 की ग्रीन बेल्ट को पार्क के रूप में किया जाएगा विकसित

शाहिल शर्मा Updated Sun, 16 Nov 2025 07:47 PM IST

विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने सेक्टर-15 की बिहारी मार्केट में होने वाले विकास कार्य का शुभारंभ किया। सेक्टर-15 ग्रीन बेल्ट में लगभग 87 लाख रुपये से दो ओपन जिम के सेट लगाए जाएंगे। विधायक ने बताया कि ग्रीन बेल्ट को पार्क की तरह विकसित किया जाएगा। ग्रीन बेल्ट की चहारदीवारी और रेलिंग की मरम्मत की जाएगी। यहां बच्चों के खेलने के लिए झूलों की व्यवस्था भी की जाएगी। मेयर राजीव जैन ने बताया कि ग्रीन बेल्ट के अंदर लोगों के घूमने के लिए वाकिंग ट्रैक और फुटपाथ बनाएं जाएंगे। पूरी ग्रीन बेल्ट में आकर्षक पौधे लगाए जाएंगे। लोगों के बैठने के लिए बेंच भी लगाए जाएंगे। पूरी ग्रीन बेल्ट को एक व्यवस्थित पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। जिससे स्थानीय लोगों की पार्क की जरूरत पूरी होगी और व्यायाम करने के लिए ओपन जिम लगाए जाएंगे। जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। इस दौरान निगम पार्षद बबीता कौशिक, जिला भाजपा प्रवक्ता त्रिभुवन कौशिक, आनंद प्रकाश शर्मा, प्यारे लाल नारंग, अनिल पुष्करणा, रवि ग्रोवर, मनोहर लाल मेहता, सुभाष गुप्ता, मुकेश कुमार भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें