फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में जरूरतमंदों के लिए लगाया निशुल्क नेत्र जांच शिविर

नवीन दलाल Updated Tue, 04 Mar 2025 02:52 PM IST

गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में दी महाराजा अग्रसेन समिति की ओर से नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में दिल्ली से आई चिकित्सकों की टीम ने लोगों के नेत्रों की जांच की। शिविर में जांच के दौरान जिन लोगों को मोतियाबिंद की शिकायत पाई जाएगी, उन्हें ऑपरेशन के लिए टीम के साथ दिल्ली भेजा जाएगा। अन्य लोगों को जांच के बाद निशुल्क दवा दी गई। समिति के प्रधान टीकाराम मित्तल व वरिष्ठ उप प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि शिविर लगाकर जरूरतमंद लोगों की आंखों का पूर्णता इलाज करवाया जा रहा है। हर माह लगने वाले शिविर में महाराजा अग्रसेन समिति के सदस्य एकजुट होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, ताकि जरूरतमंदों को जल्द व निशुल्क इलाज दिलवाया जा सके। शिविर में मरीजों के लिए निशुल्क चश्मों का प्रबंध किया गया। इससे पहले शिविर के दौरान लोगों की मधुमेह व रक्तचाप की जांच की गई। उन्होंने बताया कि समय-समय पर शिविर में स्कूलों के विद्यार्थियों की भी जांच करवाई जाती है। शिविर में समिति के महासचिव ओडी गर्ग, दयाराम जैन, डॉ. राजेश गुप्ता, राजीव गर्ग, लक्ष्य गोयल, आशु मंगला, विजय गोयल, साहिल मित्तल, अमन गोयल व श्याम सुंदर मित्तल मौजूद रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें