फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में गोहाना राजकीय महिला महाविद्यालय में एंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित

राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना में एंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सुदेश मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। डॉ. सुदेश ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे केवल नौकरी की तलाश तक सीमित न रहें, बल्कि स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को भी रोजगार देने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि उद्यमिता से न केवल आर्थिक सशक्तिकरण होता है, बल्कि समाज के विकास में भी अहम योगदान मिलता है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में उद्यमशीलता की भावना जागृत करना और उन्हें स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें