फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में बिजली कर्मियों ने मांगों को मनवाने के लिए सर्कल कार्यालय में दिया धरना

नवीन दलाल Updated Tue, 23 Dec 2025 04:17 PM IST

एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर बिजली कर्मियों ने मंगलवार को सर्कल कार्यालय परिसर में धरना दिया। उन्होंने अपनी मांगों को मनवाने के लिए सरकार व उच्च अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता को अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन भी सौंपा। कर्मचारियों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन लागू की जाए। कर्मियों को रिस्क अलाउंस दिया जाए। समान काम समान वेतन दिया जाए। साथ ही अन्य लंबित मांगों को पूरा किया जाए। सर्कल सचिव सुमित कटारिया ने बताया कि अगर भविष्य में सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो वह आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। धरने की अध्यक्ष गोहाना यूनिट प्रधान अनिल देशवाल ने की। मंच संचालन राजकुमार शर्मा, प्रदीप नरवाल, राजेश मलिक ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विजय हुड्डा, राजसिंह दहिया, हरपाल भनवाला, ओमकुमार पंवार, सतीश दहिया, सतीश चहल, हरीश राणा, अंग्रेज सिंह भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें