फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: बुजुर्ग दंपती से झपटमारी, ₹40 हजार से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

सोनीपत। गन्नौर में नगरपालिका रोड के निकट बुजुर्ग दंपती से बाइक सवार दो युवकों ने 40 हजार रुपये, मोबाइल और घर की चाबी से भरा बैग झपट लिया। पीड़ित बुजुर्ग ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर को दी। पुलिस ने झपटमारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अशोक नगर निवासी सुभाष चंद ने बताया कि उनकी रेलवे रोड पर काला जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे वह पत्नी सरोज बाला के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उनकी पत्नी के हाथ में थैला था, जिसमें 40 हजार रुपये, मोबाइल और घर की चाबी थी। जब वह ढींगड़ा मार्केट से होते हुए वह गन्नौर रोड की ओर मुड़ने वाली गली में पहुंचे तो बाइक पर आए दो युवक उनकी पत्नी के हाथ से बैग छीनकर नगर पालिका रोड की तरफ भाग गए। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। संदिग्धों की सूचना के 10 मिनट बाद ही हुई वारदात व्यापार मंडल के पदाधिकारी भूषण हसीजा के अनुसार दो युवक काफी देर से काला जनरल स्टोर के आस-पास मंडरा रहे थे। उन्होंने वहां से गुजर रही पुलिस को भी इसकी सूचना दी थी, लेकिन तब तक वह संदिग्ध वहां से जा चुके थे। सूचना मिलने के करीब 10 मिनट बाद ही उन्होंने घर लौट रहे बुजुर्ग दंपती को निशाना बना लिया। वहीं, पीड़ित सरोज बाला के अनुसार झपटमार बैग के साथ उनका दुपट्टा भी छीन ले गए। जिससे उनका हाथ भी चोटिल हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें