फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: दुष्यंत चौटाला ने की जनजागरण सदस्यता अभियान की शुरुआत

पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सोनीपत की जनता ने बाप-बेटे का साथ छोड़ दिया है। विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को सोनीपत में एक सीट मिल पाई है। अब उनकी ही पार्टी के नेताओं नेउन्हेंअलग-थलग छोड दिया है। आने वाले समय में जजपा सोनीपत से जीत हासिल करेगी। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जाकर 25-25 लोगों को संगठन से जोड़ना है। 45 दिन के अंदर जनजागरण सदस्यता अभियान को पूरा करना है। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रविवार दोपहर बहालगढ़ रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में पार्टी के जनजागरण सदस्यता अभियान की शुरुआत के मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मस्त हैं। उन्हें सिर्फ यमुनानगर की चिंता लगी है कि वहां के शराब ठेके क्यों नहीं बिक रहे और बदनाम दुष्यंत चौटाला को किया जा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को सरेआम पीटा जा रहा है। आए दिन हत्या व अन्य आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। भाजपा के राज में रात 12 बजे सोनीपत तहसील कार्यालय खोलकर रजिस्ट्री कर दी गई है, उस मामले में आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें