फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत निरंकारी समागम को लेकर ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्रियों को स्पेशल ट्रेन का भी मिला सहारा

गांव भोड़वाल माजरी में होने वाले अंतरराष्ट्रीय संत निरंकारी समागम को लेकर एक्सप्रेस, शताब्दी ट्रेनों के साथ सवारी गाड़ियों में भी भीड़ बढ़ने लगी है। विभिन्न प्रदेशों व जिलों की संगत का समागम में शामिल होने के लिए आगमन शुरू हो गया है। यात्रियों को ट्रेनों में खड़े होने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने वीरवार को समागम स्पेशल ट्रेन का परिचालन भी किया है। यह ट्रेन एक घंटे की देरी से चल रही है। संत निरंकारी मिशन की ओर से गांव भोड़वाल माजरी के पास 31 अक्तूबर से 3 नवंबर तक चार दिवसीय 78वें अंतरराष्ट्रीय संत निरंकारी समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस बार समागम में करीब 10 लाख से ज्यादा अनुयायियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। दूरदराज के विभिन्न प्रदेशों जैसे महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गोवा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब जैसे राज्यों से संगत का समागम में आगमन शुरू हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें