फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में धान की आवक अधिक होने से बंद की मंडी, उठान जारी

सोनीपत के गोहाना में जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में धान की आवक अधिक होने पर बुधवार को मंडी बंद कर उठान का काम शुरू किया गया गया। दोपहर तक करीब 50 हजार बैग का उठान कर लिया गया था। हालांकि मंडी में अभी भी करीब एक लाख बैग रखे हैं। मंडी प्रधान का कहना है कि वीरवार सुबह तक उठान का काम पूरा कर लिया जाएगा। नवंबर महीने के अंतिम दिनों में गेहूं की बिजली का जोर रहता है। ऐसे में किसान जल्द से जल्द धान की फसल की कटाई कर उसे मंडी में पहुंचाने का प्रयास करते हैं, ताकि वह गेहूं की फसल की बिजाई की तैयारी कर सकें। गोहाना में अब तक करीब 70 फीसदी से अधिक गेहूं की फसल की बिजाई भी हो चुकी है। शेष किसान भी बिजाई की तैयारी में लगे हुए हैं। जिन किसानों ने धान की फसल की कटाई नहीं की है वह भी जल्द धान की कटाई करवाने में जुटे हैं। जिससे गेहूं की फसल की बिजाई समय रहते की जा सके। नई अनाज मंडी में अब तक करीब 20 लाख क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। अनाज मंडी प्रधान संदीप मलिक का कहना है कि बुधवार को धान की खरीद बंद कर केवल उठान करवाया गया है। दोपहर तक करीब 50 हजार बैग का उठान कर लिया गया है। अभी भी करीब एक लाख बैग रखे हैं। रात को भी उठान करवाया जाएगा। वीरवार सुबह तक उठान का काम पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें