फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में ट्रक में कार टकराने से चालक की मौत, पांच घायल

नवीन दलाल Updated Sat, 04 Jan 2025 03:21 PM IST

कोहरा लगातार दूसरे दिन जानलेवा साबित हुआ। शुक्रवार रात नौ बजे से ही घने कोहरे की चादर छा गई थी। जिससे रात को यात्रा कर रहे वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई। कोहरे के चलते नेशनल हाईवे-44 पर बीसवां मील के पास देर रात करीब दो बजे कार चालक की जान चली गई और पांच अन्य घायल हो गए। कार सवार परिवार के सदस्य के निधन पर उनकी अस्थियां प्रवाहित कर पंजाब से दिल्ली लौट रहे थे। नई दिल्ली के मेजर भूपेंद्र सिंह नगर स्थित कृष्ण नगर निवासी गुरमीत सिंह ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ पंजाब के आनंदपुर साहिब स्थित किरतपुर साहिब गए थे। परिवार के सदस्य के निधन के बाद वहां अस्थियां प्रवाहित करने गए थे। वह अस्थियां प्रवाहित कर शुक्रवार रात को वापस दिल्ली रहे थे। रात को अचानक कोहरा छा गया। कार को नॉर्थ दिल्ली निलोठी एक्सटेंशन स्थित टीचर विहार कॉलोनी निवासी हरजीत सिंह चला रहे थे। गुरमीत सिंह ने बताया कि अर्टिगा कार में उनके साथ ही गुरप्रीत कौर, मनीव कौर, हरविंदर कौर और बलजीत कौर भी सवार थी। वह देर रात करीब दो बजे नेशनल हाईवे पर बीसवां मील के पास पहुंचे। वहां हाईवे पर घने कोहरे के बीच एक ट्रक बिना इंडिकेटर व रिफ्लेक्टर के खड़ा था। कोहरा होने के कारण वह चालक हरजीत सिंह को दिखाई नहीं दिया। कार ट्रक में टकरा गई। हादसे में हरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ ही गुरप्रीत कौर, मनीव कौर, हरविंदर कौर और बलजीत कौर को काफी चोट लगी। गुरप्रीत कौर व हरविंदर कौर को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना के बाद राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने मामले में गुरमीत सिंह के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें