फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में 400 पेंशन धारकों के जांचे दस्तावेज, कांग्रेस ने शिविर का जताया विरोध

नवीन दलाल Updated Fri, 03 Jan 2025 04:15 PM IST

सोनीपत के गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में क्षेत्र के वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन धारकों के दस्तावेजों की जांच के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 400 पेंशन धारक दस्तावेजों की जांच करवाने पहुंचे। प्रशासन की ओर से गठित स्वास्थ्य, नगर निगम व समाज कल्याण विभाग से अधिकारियों की टीम ने सभी पेंशन लाभार्थियों के रिकॉर्ड व दस्तावेजों की जांच की। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन की ओर से लगाए जा रहे शिविर का विरोध जताया। छोटूराम धर्मशाला में प्रशासन की ओर से लगाए गए शिविर में वार्ड-20 के पेंशन धारक दस्तावेजों की जांच करवाने पहुंचे। नगर निगम से क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ व लेखा अधिकारी सुनील हुड्डा ने अन्य कर्मचारियों के साथ सभी पेंशन धारकों के रिकॉर्ड व दस्तावेजों की जांच की। वहीं, दस्तावेजों की जांच के नाम पर बुजुर्गों को परेशान करने के विरोध में जिला पार्षद संजय बड़वासनी व नगर निगम पार्षद नीतू दहिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ छोटू राम धर्मशाला में प्रशासन व सरकार के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों की जांच के नाम पर बुजुर्गों को परेशान किया जा रहा है। 90 साल तक के बुजुर्ग कड़कड़ाती सर्दी में इधर-उधर लगने वाले शिविरों में चक्कर लगा रहे हैं। प्रशासन को कर्मचारियों को घर-घर भेजकर दस्तावेजों की जांच करवानी चाहिए। निदंनीय है कि बुजुर्गों को सर्दी में कई-कई घंटे लाइनों में लगना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें