फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: हरियाणा दिवस पर जिला स्तरीय उत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुति में झलकी प्रदेश की झलक

शाहिल शर्मा Updated Sat, 01 Nov 2025 06:21 PM IST

हरियाणा राज्य के गठन की 60वीं वर्षगांठ पर शनिवार को जीवीएम कन्या महाविद्यालय में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ किया। इसमें विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने हरियाणा की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपरा, कला एवं विरासत को दर्शाते हुए विविध रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। मंच पर प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम से दर्शक मोहित हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने सांस्कृतिक उत्सव में भागीदारी करने वाले शिक्षकों व छात्राओं को भी सम्मानित किया। इस मौके पर उपायुक्त सुशील सारवान, एसडीएम सुभाष चंद्र, सीटीएम डॉ. अनमोल, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, निशांत छौक्कर, योगेश जठेड़ी, जिला बाल कल्याण अधिकारी आरती, जीवीएम संस्था के प्रधान ओपी परूथी, प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें