फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के गोहाना में ओपीडी पर्ची के लिए डिजिटल टोकन सिस्टम शुरू, अब नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन

नवीन दलाल Updated Fri, 20 Feb 2026 01:27 PM IST

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत गोहाना में ओपीडी पर्ची के लिए डिजिटल टोकन सिस्टम शुरू किया है। अब मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए लंबी लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। मरीज आभा (ABHA) ऐप से अस्पताल में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना टोकन ले सकेंगे। इसके बाद टोकन नंबर के आधार पर ओपीडी की पर्ची बनाई जाएगी, जिससे भीड़ कम होगी और समय की बचत होगी। सोनीपत जिले में एबीडीएम का यह पायलट प्रोजेक्ट केवल गोहाना खंड को दिया गया है और यह इसका पहला चरण है। आगे आने वाले समय में इसमें और नई सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। इस प्रोजेक्ट के समन्वयक डॉ. राकेश रोहिल्ला (दंत चिकित्सक) ने बताया कि डिजिटल टोकन सिस्टम से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और अस्पताल की व्यवस्था भी बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह आभा ऐप पूरी तरह ऑनलाइन सिस्टम से जुड़ जाएगा, जिससे मरीज की इलाज से जुड़ी पूरी जानकारी आभा आईडी पर सुरक्षित रहेगी। इसके बाद मरीज देश के किसी भी हिस्से में इलाज करवाएगा तो उसकी मेडिकल जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें