फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में डायल 112 की टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला, गाड़ी का शीशा व लाइट टूटी

नवीन दलाल Updated Thu, 08 May 2025 03:16 PM IST

गांव उदेशीपुर में देर रात पुलिस की डायल 112 टीम पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि घरेलू हिंसा की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर एक व्यक्ति ने छत से ईंट-पत्थर बरसाए, जिससे गाड़ी के शीशे और छत को नुकसान हुआ। गाड़ी में तैनात पुलिसकर्मियों ने मशक्कत से जान बचाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बड़ी थाना की डायल-112 गाड़ी पर तैनात एसआई दीपक ने गन्नौर पुलिस को बताया कि रात करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि गांव उदेशीपुर से सूचना मिली थी कि उसका दामाद उनकी बेटी मोनिका से मारपीट कर रहा है। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक छत पर खड़ा होकर गोलियां दे रहा था। उसने ललकारते हुए कहा कि पुलिस को किसने बुलाया है। वह पुलिस वालों को भी जान से मार देगा। उसके बाद वह घर की छत से पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकने लगा। पुलिसकर्मी ईंटों के हमले से मशक्कत से बच सके। हालांकि हमले में डायल 112 की गाड़ी के शीशे टूट गए और छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मी ने किसी तरह मौके से हट कर अपनी जान बचाई। हमला करने के बाद आरोपी भाग गया। उसकी पहचान कंवरपाल उर्फ पोला के रूप में हुई। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कंवरपाल उर्फ पोला को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें