फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: बच्चों के हिंदी अक्षर ज्ञान को उपायुक्त सुशील सारवान ने जांचा

शाहिल शर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 04:52 PM IST

उपायुक्त सुशील सारवान ने सोमवार को राजकीय प्राइमरी स्कूल बनवासा से इस प्रोजेक्ट ‘अक्षर’ का शुभारंभ किया। आधारभूत साक्षरता एवं गणन क्षमता के परिणामों को तेजी से बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस प्रोजेक्ट के लिए जिले में सबसे पहले कथूरा ब्लॉक को चुना गया है। डीसी ने कहा कि सभी 24 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 2 के कम से कम 75% विद्यार्थियों को दक्ष बनाकर ब्लॉक को हरियाणा का पहला पूर्ण निपुण ब्लॉक बनाने का लक्ष्य है। इस अवसर पर उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि 31 जुलाई 2021 को भारत सरकार के निपुण भारत मिशन के अनुरूप निपुण हरियाणा मिशन की शुरुआत की गई थी। मिशन का लक्ष्य है कि हर बच्चा कक्षा 3 तक आधारभूत साक्षरता और गणन क्षमता हासिल करे। शुरुआत में यह मिशन पहली से तीसरी कक्षा तक केंद्रित था। शैक्षणिक सत्र 2024–25 से इसे कक्षा 4 और 5 तक विस्तारित कर दिया गया है। सोनीपत जिला निपुण हरियाणा मिशन के तहत शिक्षा सुधारों के क्रियान्वयन में लगातार अग्रणी रहा है। हाल ही में राज्यभर में कक्षा 2 और 3 के विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का आकलन करने के लिए दो चरणों में सेंसस ग्रुपिंग अभ्यास आयोजित किए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें