फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची ठीक करना सबकी जिम्मेदारी, कार्यकर्ता जुटें: डॉ अरविंद शर्मा

सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची को सही और साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केवल बीएलए-1 और बीएलए-2 ही नहीं, बल्कि हर सक्रिय कार्यकर्ता इस काम में आगे आए। सेक्टर-7 में भाजपा जिला गोहाना की बैठक में बोलते हुए मंत्री ने कहा कि जैसे चुनाव के समय बूथ संभाले जाते हैं, वैसे ही अब एसआईआर प्रक्रिया में भी पूरी मुस्तैदी दिखानी होगी। उन्होंने कहा कि एक ही मतदाता का नाम दो जगह न हो, जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनके नाम हटें, जो लोग कहीं और शिफ्ट हो गए हैं उनके नाम सही जगह जुड़ें और 18 साल पूरे कर चुके युवाओं के नाम जरूर जोड़े जाएं। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। हरियाणा में करीब 24 साल बाद यह काम हो रहा है। अभी प्री-एसआईआर के तहत 2002 और 2025 की मतदाता सूची का मिलान चल रहा है, जिसमें करीब 65 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें