फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: सीबीएसई परीक्षा देकर आए छात्रों के खिले चेहरे, पेपर को बताया आसान

केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने स्टैंडर्ड व बेसिक गणित व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने जैव प्रौद्योगिकी, उद्यमशीलता, शॉर्टहेंड अंग्रेजी व हिंदी विषय का पेपर दिया। परीक्षार्थियों को सुबह 10:30 बजे शुरू होने वाले पेपर से एक घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9 बजे से ही विद्यार्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सभी केंद्रों पर विद्यार्थियों ने सीसीटीवी की निगरानी में पेपर दिया। पेपर देने के बाद बाहर आए विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। उनका कहना था कि विद्यार्थियों ने कहा कि प्रश्नपत्र उनकी तैयारी के अनुरूप काफी सरल था, जिसे उन्होंने निर्धारित समयावधि में ही पूरा कर लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें