फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में बोर्ड परीक्षाएं, पहले दिन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई परीक्षा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं वीरवार से शुरू हो गई। पहले दिन 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय का पेपर दिया। परीक्षा शुरू होते ही बाहरी तत्व भी सक्रिय नजर आए। कई परीक्षा केंद्रों पर बाहरी तत्वों का हस्तक्षेप नजर आया। युवा खिड़कियों के सहारे पर्चियां डालने के लिए दीवारों पर चढ़ते रहे, हालांकि पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेरते हुए जमकर दौड़ाया। अंग्रेजी विषय का पेपर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर जिले में 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करवाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है, ताकि बाहरी हस्तक्षेप को रोका जा सके। परीक्षा में नकल को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 163 लागू रही। पहले दिन 12वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर रहा। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई। हालांकि परीक्षार्थियों को पेपर शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। दोपहर बाद 3:30 बजे पेपर देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे खिले हुए थे। कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर आसान था, जिसे निर्धारित समय में पूरा कर लिया था। जबकि कुछ विद्यार्थियों ने पेपर को मुश्किल बताया। प्रवेश पत्र की जांच के बाद मिली एंट्री बोर्ड परीक्षा को नकल रहित संचालित करवाने के लिए शिक्षा बोर्ड की तरफ से व्यापक तैयारी की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र पर अंकित क्यूआर कोड पर्यवेक्षकों ने अपने मोबाइल से स्कैन किया। उसके बाद ही प्रवेश की अनुमति दी गई। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा संचालित की गई। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं वीरवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय का पेपर दिया। जिले में बनाए गए 76 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। कहीं से भी नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। जिले में नकल रहित परीक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। - कृष्ण रोहिल्ला, बोर्ड अधीक्षक, सोनीपत।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें