फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: गोहाना रैली की तैयारियों का भाजपा नेताओं ने लिया जायजा

शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Mar 2026 04:03 PM IST

29 मार्च को नई सब्जी मंडी में होने वाली धन्यवाद एवं विकास रैली की तैयारियों को लेकर शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली और कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने रैली स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गोहाना की यह रैली रिकॉर्ड तोड़ होगी। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार प्रदेश में अच्छा काम कर रही है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 217 वायदे किए थे, जिनमें से 65 वायदे पूरे हो चुके हैं और बाकी वायदे भी विधानसभा चुनाव से पहले पूरे कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। साथ ही बताया कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है और इस दिन सभी पार्टी कार्यालयों पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा। संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें