फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: हत्या और लूटकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Mon, 26 Jan 2026 09:13 AM IST

गांव मल्हा माजरा में लूट और हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले छठे आरोपी को भी पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोच लिया गया है। आरोपी के पांव में गोली लगी है। सोनीपत स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट के साथ सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे यह मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दिल्ली की जेजे कॉलोनी के निवासी कुबेर उर्फ महिना को पांव में गोली लगी है। घायल आरोपी को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत लाया गया है। लूट और हत्या की वारदात में छह आरोपी शामिल थे जिनमें से पांच आरोपियों को पहले पकड़ा जा चुका है। सफियाबाद से मुनिरपुर रोड पर यह मुठभेड़ हुई है। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ की टीम ने आरोपी की घेराबंदी की जिसके बाद आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पलिस ने अपने बचाव में गोली चलाई जो आरोपी के पांव में लगी। बता दें कि बीते 8 जनवरी की देर रात 1 बजे साहिल के घर पर आरोपियों ने लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें