फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथूरा गांव में अमर उजाला की ओर से चौपाल का आयोजन, लोगों ने बताई अपनी समस्याएं

ऐतिहासिक गांव कथूरा में अमर उजाला की तरफ से एक विशेष चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, पशुपालन और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना था। चौपाल में गाँव के लगभग 40 से 50 प्रबुद्ध लोगों और युवाओं ने हिस्सा लिया, जिससे माहौल काफी जीवंत और चर्चापूर्ण रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पशु चिकित्सक डॉ. सुनील शर्मा और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के इंस्ट्रक्टर अजय कुमार ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। चौपाल की शुरुआत में गाँव के सरपंच प्रतिनिधि नवीन ने सभी ग्रामवासियों की तरफ से आए हुए अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और अमर उजाला की इस अनूठी पहल व चौपाल में पहुंचे ग्रामीणों का धन्यवाद किया। गाँव की समस्याएँ और सुनवाई योजनाओं की जानकारी देने के बाद चौपाल का सबसे महत्वपूर्ण भाग शुरू हुआ, जहाँ आए हुए अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों को सुना। पशुपालकों ने गाँव के सरकारी अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता के बारे समस्या डॉ. सुनील शर्मा के सामने रखी। वहीं, युवाओं ने आईटीआई कोर्सेज और दाखिले से जुड़ी व्यावहारिक दिक्कतों से इंस्ट्रक्टर अजय कुमार को अवगत कराया। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतों को ध्यान से सुना, कुछ समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया और बाकी के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। सरपंच प्रतिनिधि नवीन ने सरकार की इन कल्याणकारी नीतियों को जमीनी स्तर पर पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के समापन पर, अमर उजाला की तरफ से दोनों मुख्य अतिथियों को उनकी बहुमूल्य जानकारी और मार्गदर्शन के लिए स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस चौपाल ने ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने और उनमें एक नई ऊर्जा का संचार करने का काम किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें