गांव अटेरना के पंचों ने सरपंच पर विकास कार्यों में कोताही का आरोप लगाते हुए पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। पंच शुक्रवार को लघु सचिवालय में पहुंचे और उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस पर उपायुक्त ने मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया। पंच राजेश चौहान, राजपाल, सुभाष सिंह और पूनम ने बताया कि गांव में विकास कार्यों में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। 11 मई को हुई ग्राम सभा की बैठक के दौरान उन्होंने सरपंच से कार्रवाई रजिस्टर की मांग की थी। विकास कार्यों में उन्हें गड़बड़ी की आशंका है। पंचायत खाते से निकाले गए रुपयों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन जांच करवाने में असमर्थ है तो वह इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। इस पर उपायुक्त ने मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया।