खरखौदा के गांव कुंडल में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित दंगल में अखाड़ा संचालक राकेश राणा की हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव सोहटी निवासी मनोज व उसका भांजा झज्जर के गांव महराणा का साहिल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है।