शहर गोहाना थाना पुलिस ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी जगरूप उर्फ लाखा गांव घड़वाल का रहने वाला है। पुलिस को दी शिकायत में श्रीभगवान गोयल निवासी गोहाना ने बताया कि 7 मई 2026 को उसके मोबाइल पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को लाखा घड़वाल बताते हुए 20 लाख रुपये की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद थाना शहर गोहाना में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित कर जांच शुरू की गई। थाना शहर गोहाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जगरूप उर्फ लाखा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।