फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: इनेलो का लगातार बढ़ रहा ग्राफ, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन: अभय सिंह चौटाला

शाहिल शर्मा Updated Thu, 18 Sep 2025 04:24 PM IST

इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में राई स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सैकड़ों युवाओं ने इंडियन नेशनल लोकदल में आस्था जताई। जयकरण ठेकेदार रोहणा ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर इनेलो की सदस्यता ग्रहण की। अभय सिंह चौटाला ने युवाओं को आश्वासन दिया कि उनको इनेलो में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि रोहतक में जननायक देवीलाल के 108वें जन्मदिवस सम्मान समारोह सभी रिकॉर्ड को तोड़ने का काम करेगा। अबकी बार लोगों में भारी उत्साह रोहतक रैली को लेकर है। सोनीपत जिले के हजारों की संख्या में बुजुर्ग महिला युवा रैली में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा लोग भाजपा को हटाना चाहते थे और बाप-बेटे का असली चेहरा जनता जान चुकी है। रोहतक रैली हरियाणा की राजनीति में बड़ा बदलाव करेगी। जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने कहा अब तक 2000 से ज्यादा वाहनों के तैयारी रोहतक रैली के लिए हो चुकी है। 25 सितंबर से पहले इसको और बढ़ाया जाएगा। अनूप दहिया, रोहताश दहिया, मनजीत फोगाट, प्रमोद मोदी, हलका अध्यक्ष प्रदीप दहिया, राजेश पलड़ी, सिद्धार्थ आंतिल, गोपाल जाजी, बलजीत नैन भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें