फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: आईपीएस आत्महत्या मामले में आप कार्यकर्ताओं ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Sun, 12 Oct 2025 06:29 PM IST

आईपीएस वाई पूरण कुमार के आत्महत्या मामले में आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रविवार को गांधी चौक पर एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आंख, मुंह व कानों पर काली पट्टी बांधकर मौन व्रत रखा। आप के सोनीपत लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष देवेंद्र गौतम ने कहा कि आत्महत्या मामले में अलग-अलग अंदाज में जातीय रंग देने की कोशिश की जा रही है। कहीं न कहीं सरकार की मंशा भी इसके पीछे लगती है। कार्यकर्ताओं ने आईपीएस वाई पूरण कुमार के परिवार को न्याय दिलाने, सरकार को सद्बुद्धि के लिए आप कार्यकर्ताओं ने बापू के तीन बंदरों का प्रतीकात्मक रूप धारण करके सांकेतिक प्रदर्शन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें