फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राहत सामग्री से भरा ट्रक भेजा होशियारपुर

केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंजाब में आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित परिवारों के प्रति पूरे हरियाणा की गहरी संवेदना है। इस प्राकृतिक आपदा ने हजारों परिवारों के जीवन को प्रभावित किया है, लेकिन संकट की इस घड़ी में पंजाब अकेला नहीं है। पूरा देश और विशेषकर हरियाणा की जनता उनके साथ खड़ी है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार दोपहर सेक्टर-7 स्थित भाजपा जिला कार्यालय से राहत सामग्री से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर बाढ़ प्रभावित जिले होशियारपुर की ओर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सदैव सेवा और सहयोग की भावना से आगे आता रहा है और इस बार भी सोनीपत जिले की जनता व संस्थाओं ने मिलकर मानवीय मूल्यों की मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि रवाना किए गए ट्रक में जीवन-यापन की सभी आवश्यक वस्तुएं शामिल की गई हैं। 500 मेडिकल किट जिनमें सभी आवश्यक प्राथमिक उपचार की दवाइयां शामिल हैं ताकि लोग स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का तुरंत समाधान कर सकें। एक हजार मच्छरदानियां भी भेजी जा रही हैं ताकि बारिश के बाद फैलने वाली बीमारियों और मच्छरों से लोगों को राहत दिलाने के लिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें