फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: स्वास्थ्य शिविर में 120 लोगों ने करवाई नेत्र जांच, 20 लोगों की आंखों में मिला मोतियाबिंद

मामा भांजा चौक स्थित हनुमान मंदिर में महात्मा आशानंद वधवा हिंदू मंच व अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में शहर के लोगों व बच्चों ने अपनी नेत्र की जांच की कराई। शिविर में जिला नागरिक अस्पताल से विशेषज्ञ डॉ. विकास चहल ने 120 लोगों की आंखों की जांच की। चिकित्सक ने लोगों को प्रदूषण के बीच आंखों की देखभाल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रदूषण में आंखों में जलन, लालिमा और खुजली होने की समस्या सबसे ज्यादा होती है। शिविर के दौरान तकनीकी सहायक प्रवीण दहिया ने 52 लोगों के मधुमेह की जांच की। वहीं, प्रवेश धनखड़ ने 48 लोगों के रक्तचाप करने के साथ दवा का वितरण किया। यह शिविर महात्मा आशानंद वधवा हिंदू मंच के प्रधान हरिचंद स्नेही की अध्यक्षता में लगाया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास चहल ने कहा कि अगर पहले से ही आंखों की कोई समस्या है तो प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से ये बीमारियां और भी बढ़ सकती हैं। इससे गंभीर एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस, पलकों में संक्रमण और आंखों में सूखापन बढ़ सकता है। दीर्घकालिक स्थितियों में आंखों की रोशनी भी जा सकती है। शिविर के दौरान 20 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद मिला, उन लोगों को चिकित्सक ने 26 नवंबर को जिला अस्पताल में ऑपरेशन के लिए बुलाया है। इससे पहले मंदिर परिसर में आचार्य सुनीता अरोड़ा के ब्रह्मत्व में यज्ञ किया गया। मुख्य यजमान ऋषिपाल भदाना ने वैदिक यज्ञ में आहुति दी। इस दौरान श्री सेवा समिति से हरीश कुमार, ओमप्रकाश, मनोहर लाल, अशोक, मुकेश, हरभगवान रहेजा, हंसराज वधवा, दिनेश आर्य, रामकिशन बत्रा, मदनलाल कत्याल, जयभगवान गुप्ता, देशराज अरोड़ा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें