अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सोनीपत नगर निगम क्षेत्र के जिन पात्र लाभार्थियों ने अपना आवेदन किया था वह सभी लाभार्थी अपने सर्वे फार्म से संबंधित पूर्ण जानकारी सोमवार दोपहर दो बजे तक पोर्टल पर अपलोड करें। जिससे उनका डाटा मुख्यालय भेजा जा सके। अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन वीरवार दोपहर बाद अपने कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थी https://survey.hfaharyana.in पोर्टल पर अपने एप्लीकेशन आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से सर्वे फार्म से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच कर लें कि उन्होंने अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड किए है या नहीं। अगर किसी लाभार्थी ने संबंधित दस्तावेज अपलोड नहीं किए हैं तो वह सोमवार तक अपनी दस्तावेज अपलोड करें।