फोटो 27 : सोनीपत के गन्नौर अनाज मंडी में निर्माण कार्य की जांच करने पहुंची मुख्यमंत्री उड़नदस्त
गन्नौर। रेलवे रोड स्थित नई अनाज मंडी में चल रहे निर्माण कार्यों की शिकायत मिलने के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने वीरवार को छापा डाला। टीम ने मंडी में चल रहे चहारदीवारी निर्माण, फर्श मरम्मत व पाइप लाइन दबाने का कार्याें की जांच की। जांच के दौरान निर्मित की जा रही चहारदीवारी में पुरानी ईंटें व पुराने सरिये लगे मिले। टीम ने रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
अनाज मंडी में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रारंभिक जांच के बाद टीम ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के उपमंडल अभियंता मनीष को भी मौके पर बुलाया और टेंडर से संबंधित पूछताछ की। साथ ही जांच में सहयोग के लिए लोक भवन निर्माण विभाग के एसडीओ रविन दत्ता को भी बुलाया और लंबे समय तक मंडी में हो रहे निर्माण कार्य से संबंधित कागजातों की जांच की।
35 लाख का ठेका दिया था
उधर उप मंडल अभियंता मनीष का दावा है कि एजेंसी को करीबन 750 मीटर क्षेत्र में चहारदीवारी बनाने के लिए 35 लाख रुपये का टेंडर दिया है। लाइन के लिए पाइप मार्केट कमेटी की ओर से ठेकेदार को उपलब्ध करवाई गई है। ठेकेदार एक निश्चित मात्रा में पुरानी ईंट प्रयोग कर सकता है। ठेकेदार ने नई ईंट भी लगाई हैं। कार्य को लेकर तय किए गए नियम के आधार पर निर्माण कार्य हो रहा है।
-
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को शिकायत मिली थी अनाज मंडी में चल रहे निर्माण कार्य में निम्न स्तर व पुरानी सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। उसी जांच के लिए टीम पहुंची। जांच के बाद जो खामियां पाई गई है उसी अनुसार रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
सुनील कुमार, उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता