फोटो 13- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित एम्प्लॉयबिलिटी ट्रेनिंग एंड स्किल वर्कशॉ
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में एम्प्लॉयबिलिटी ट्रेनिंग एंड स्किल वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को प्रतिभागी छात्राओं को सोशल मीडिया की बारीकियों से अवगत करवाया गया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह छात्राओं को वर्कशॉप को गंभीरता से समझते हुए अनुपालना के लिए प्रेरित किया।
वर्कशॉप के तीसरे दिन छात्राओं ने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर चर्चा की। वर्कशॉप में वीरवार को बतौर मुख्य वक्ता प्रशिक्षक डॉ. संदीप सुनेजा ने शिरकत की। उन्होंने डिजिटल पहचान के साथ सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही सभी जानकारी सत्य नहीं होती, हमें प्रामाणिकता की जांच अवश्य करनी चाहिए। साथ में उन्होंने सोशल मीडिया से होने वाले ठगी की जानकारी देते हुए बचाव के उपाय भी सुझाए। सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर करने से पहले गंभीरता से विचार अवश्य करना चाहिए। दूसरे वक्ता के रूप में राजीव कुमार ने स्वयं के प्रस्तुतिकरण पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि हमें खुद को किस प्रकार से परिचित करवाना चाहिए। कार्यशाला में विशेष रूप से सामूहिक चर्चा, बजट प्रबंधन और पेशेवर संचार पर चर्चा की गई।