फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अखिल भारतीय विश्वविद्यालय नेटबॉल प्रतियोगिता के कांस्य पदक विजेता का स्वागत

Thu, 09 Jan 2025 06:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के खरखौदा स्थित प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में द्रोणाचार्य अ
विज्ञापन
खरखौदा। प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय नेटबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता का स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता राजस्थान के जयपुर में आयोजित की गई थी। इसमें विद्यालय के सुमित दहिया ने कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन

द्रोणाचार्य अवाॅर्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि सुमित दहिया इससे पहले भी दो बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। सुमित दहिया के बेहतर प्रदर्शन की बदौलत उनका चयन राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि यह सफलता सुमित की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। विद्यालय लौटने पर सुमित संस्थापक सतप्रकाश नंबरदार, अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया, प्रताप स्कूल के प्रधान वेदप्रकाश दहिया, प्राचार्य दया दहिया और नेटबाॅल प्रशिक्षक संसार दहिया ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें