फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना में दो स्थानों ट्रैफिक लाइट लगाने का काम पूरा

Fri, 10 Jan 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत के गोहाना में सेक्टर-सात मोड़ पर लगाई गई ट्रैफिक लाइट। संवाद 
विज्ञापन
गोहाना। यातायात को नियंत्रित करने व शहर में लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए गोहाना में दो स्थानों ट्रैफिक लाइट लगाने का काम पूरा हो गया है। जल्द ही नगर परिषद की तरफ से इन्हें एप से जोड़कर पुलिस विभाग को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद शहर वासियों को जाम की स्थिति से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर परिषद की तरफ से 35 लाख रुपये की लागत से चार जगह पर की ट्रैफिक लाइट लगाने की योजना बनाई थी। इसमें आंबेडकर चौक, परशुराम चौक, छोटू राम चौक व रोहतक रोड स्थित सेक्टर-7 मोड़ को शामिल किया गया था। हालांकि बाद में छोटू राम चौक, सेक्टर सात मोड़ व परशुराम चौक पर ट्रैफिक लाइट लगने की योजना बनी थी। सेक्टर सात मोड़ व छोटू राम चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाने का काम पूरा हो गया है। साथ ही एक महीने तक ट्रायल भी कर लिया गया है, जबकि परशुराम चौक पर ट्रैफिक लाइट लगवाने का काम शुरू नहीं हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों जगह की ट्रैफिक लाइट एप से जोड़कर पुलिस प्रशासन को सौंप दी जाएंगी।
ट्रैफिक लाइट लगने के बाद जाम से मिलेगी निजात
शहर में ट्रैफिक लाइट लगने के बाद यातायात व्यवस्था पटरी पर आ सकेगी। अधिकारियों के अनुसार कई चौकों पर जाम की स्थित बनी रहती है। यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए शहर में तीन जगह पर ट्रैफिक लाइट लगाई जा रही है।
विज्ञापन


शहर को जाम मुक्त करने के लिए तीन जगहों पर ट्रैफिक लाइट लगाई जा रही हैं। मुख्यालय की तरफ से 35 लाख रुपये बजट जारी किया गया था। दो जगह पर लाइट लगाकर ट्रायल पूरा कर लिया है, परशुराम चौक पर भी लाइट लगाने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें