फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा के रतिया में युवक को प्रतिबंधित दवाइयां के साथ पकड़ा

पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। युवक मेडिकल स्टोर के बाहर नशीली गोलियां लेकर आया था। उसके पास से पुलिस ने प्रतिबंधित गोलियां और कैप्सूल बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस ने ड्रग ऑफिसर को सूचना दी है। मेडिकल संचालक भी शक के घेरे में हैं। उससे भी पूछताछ की जाएगी। रतिया शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक पर नशीली गोलियां लेकर टोहाना रोड स्थित बलवान मेडिकल स्टोर के बाहर आया है। वह जैसे ही वहां पहुंचा पुलिस ने उसे पकड़ लिया। युवक का नाम रवि कुमार है। युवक के पास 130 नशीली गोलियां और 600 कैप्सूल थे। इन दवाइयों के बिलों के बारे में उससे पूछा गया तो वह कोई बिल पेश नहीं कर सका। फिलहाल जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें