चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा मिनाक्षी ने सुसाइड कर लिया। डायल 112 से पुलिस को सूचना मिली तो छात्रा के शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल शवगृह भिजवाया। वहां पर पिता के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाया दिया। पिता के अनुसार बेटी पढ़ाई को लेकर पिछले कुछ समय से परेशान थी। पुलिस के अनुसार मृतका मिनाक्षी सरदूलगढ़ के पास गांव खैरा की रहने वाली हैं। वह पिछले एक साल से मक्कड स्वीटस वाली गली में पीजी में रह रही थी। मृतका के पिता बलजिंद्र हरियाणा पुलिस में एसपीआईओ हैं। उनकी ड्यूटी सिरसा ही थी। सुबह जगह उन्हें घटना का पता चला तो वे मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरा। मिनाक्षी ने अपनी चुन्नी से फंदा बनाकर सुसाइड किया था। सिविल लाइन पुलिस ने मृतका के पिता के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।