फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: बारिश के बाद खुले में पड़ा भीगा धान, खरीद न होने से शेड भरे

शाहिल शर्मा Updated Tue, 07 Oct 2025 05:42 PM IST

जिले में शाम चार बजे के बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इस कारण मंडी में सुखाने के लिए रखा हुआ धान भीग गया। कालांवाली में शेड के नीचे जगह नहीं होने से खुले में रखा धान भीग गया, जबकि दूसरी ओर रोड़ी में भी ऐसे ही हालात देखने को मिले। किसानों ने अपने स्तर पर तिरपाल की व्यवस्था कर बारिश से भीगने के लिए धान को ढक दिया। इसके बाद भी धान पर बारिश का असर पड़ा है। बता दें कि दोपहर तीन बजे तक जिले में मौसम पूरी तरह से साफ बना रहा । धूप निकलने से किसानों और आमजन ने राहत की सांस ली थी। लेकिन तीन बजे बाद मौसम ने अचानक करवट ली और चार बजे बारिश शुरू हो गई। हालांकि डबवाली जोन में बारिश नहीं हुए लेकिन रानियां, रोड़ी, सिरसा में तेज बारिश हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें