फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में मनीषा को न्याय के लिये छात्रों ने किया प्रदर्शन, डीसी ऑफिस का किया घेराव

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के छात्रों ने वीरवार को लघु सचिवालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। भिवानी की शिक्षिका मनीषा को न्याय दिलाने के मांग को लेकर छात्र- छात्राएं लघु सचिवालय इकठे हुए थे। मुख्यगेट पर पुलिस के रोकने पर छात्र छात्राएं जबरदस्ती अंदर घुस गये और करीबन डेढ़ घंटे तक जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भारी पुलिस बल घेराव की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा। डीसी के अवकाश पर होने के चलते एसडीएम ने छात्रों से मुलाक़ात की। उसके बाद भी छात्र नहीं माने तो एडीसी ने पांच छात्रों को बुलाकर ज्ञापन लिया। इस दौरान 1 घंटे तक छात्र छात्राओं ने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मनीषा को अभी तक न्याय नहीं मिला है। ज़ब तक निष्पक्ष जांच नहीं होती है तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा। इस मामले में 24 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाक़ात की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें