फतेहाबाद में चालक के साथ मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज रोडवेज कर्मचारियों ने सिरसा और डबवाली में रोडवेज का चक्का जाम कर दिया। रोडवेज के मुख्यगेट बंद कर यूनियन के बैनर तले कर्मचारी धरने पर बैठ गए। रोडवेज की बसें नहीं चलते से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों से हिसार, दिल्ली, गुरुग्राम , भिवानी व राजस्थान जाने वाले यात्रियों ने रेलवे स्टेशन का रूख कर लिया।