फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिरसा में प्रकाश साहुवाला का बड़ा बयान, 2014 से अब तक के प्रधानों की होगी जांच

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के निर्वाचित सदस्य प्रकाश साहुवाला ने बुधवार को गुरुद्वारा दशवीं पातशाही में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि एचएसजीपीसी के नौ मनोनीत सदस्यों के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है, और इस पर स्क्रीनिंग कमेटी विचार करेगी। 2014 से अब तक के प्रधानों की होगी जांच प्रकाश साहुवाला ने स्पष्ट किया कि यदि उन्हें प्रधान बनने का मौका मिला, तो 2014 से अब तक के सभी प्रधानों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि गुरुघरों की कब्जे वाली जमीनों को मुक्त कराया जाएगा और जहां भी अतिक्रमण हुआ है, वहां एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि अकाल पंथक मोर्चा के पास 40 में से 27 सदस्यों का बहुमत है, इसलिए प्रधान भी मोर्चे का ही बनेगा। आगामी 12 फरवरी को मोर्चे की बैठक होगी, और 14 फरवरी को नौ सदस्यों का मनोनयन किया जाएगा। गुरुघरों की व्यवस्था में सुधार होगा साहुवाला ने कहा कि यदि वे प्रधान बने, तो गुरुघरों की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कम रेट पर गुरुद्वारा की जमीनें ठेके पर दी गई हैं, जिसे ठीक किया जाएगा। संगत ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर खरा उतरेंगे। झींडा ग्रुप के सदस्य हमारे संपर्क में साहुवाला ने दावा किया कि जगदीश झींडा ग्रुप के चार सदस्य उनके संपर्क में हैं, और अगले पांच दिनों में वे मोर्चे में शामिल हो सकते हैं। "मैं किसी पार्टी से नहीं, गुरुघरों से जुड़ा हूं" साहुवाला ने स्पष्ट किया कि वे किसी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं हैं, बल्कि उनका जीवन गुरुघरों की सेवा को समर्पित है। उन्होंने जगदीश झींडा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में गुरुद्वारा की गोलकों (दान राशि) का दुरुपयोग हुआ और गुरुद्वारे के खाते से निजी खर्च निकाले गए। "वायरल फोटो मेरी भतीजी की शादी का" साहुवाला ने झींडा द्वारा वायरल की गई तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनकी भतीजी के शादी समारोह की फोटो है, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए थे। उन्होंने इसे उनके भाई के राजनीतिक संबंधों से जुड़ा मामला बताया और कहा कि वे गुरुद्वारा प्रबंधन से जुड़े चुनावों के अलावा किसी अन्य चुनाव में शामिल नहीं हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें