फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में इसरो के वैज्ञानिकों ने बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान की दी जानकारी

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में विज्ञान और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पहला दो दिवसीय साइंस कॉन्क्लेव - उड़ान 2025 बड़े उत्साह के साथ शुरू हुआ। इस कॉन्क्लेव में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, जिला प्रशासन, विद्यालयों, कॉलेजों और सामाजिक संगठनों की ओर से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर आधारित अनेक प्रदर्शनियां लगाई गईं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों और वैज्ञानिकों की भारी भागीदारी देखने को मिली। इसरो के प्रतिनिधि प्रो. अनिल कुमार ने बताया कि हम बच्चों को शुरुआती स्तर पर ही अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी दे रहे हैं, ताकि आने वाले समय में वे देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि इसरो ने हाल के वर्षों में कई विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। साथ ही, अंतरिक्ष तकनीक का उपयोग अगर किसान करें तो खेती में बेहतर पैदावार ली जा सकती है। रिमोट सेंसिंग ऐप्स ने कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों और प्रशासनिक इकाइयों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में विज्ञान और इनोवेशन से जुड़ी कई नई तकनीकों को प्रदर्शित किया गया है। कॉन्क्लेव में विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अपने बनाए साइंस मॉडल्स और प्रयोगों से सबका ध्यान खींचा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर प्रो. विजय कुमार ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि विज्ञान को सिर्फ प्रयोगशालाओं तक सीमित न रखा जाए, बल्कि आम जनता और विद्यार्थियों तक इसकी जानकारी पहुंचे। यूनिवर्सिटी परिसर में गुरु तेग बहादुर जी का 350वां प्रकाश पर्व भी मनाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें