सिरसा में डीएपी को लेकर किसान धुंध व सर्दी को भूलकर लाइनों में नजर आ रहे हैं। कोई सुबह पांच बजे से लाइनों में है तो कोई एक सप्ताह में तीसरी बार डीएपी के लिए गांव से सिरसा खरीद केंद्र पर पहुंचा। जिले के 40 खरीद केंद्रों पर डीएपी को लेकर किसान भारी संख्या में देखने को मिले। कालांवाली के अंदर मंडी में लंबी लाइन किसानों की देखने को मिली। सभी जगहों पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने टोकन बांटकर खाद का वितरण किया। सभी जगहों पर तीन बैग डीएपी के बांटें गए। कृषि विभाग के एसडीओ अमित शर्मा ने बताया कि डीएपी को लेकर कोई कमी नहीं है। 34500 बैग शनिवार को डीएपी के आए थे। 17000 बैग हैफेड को दिए गए है जो सोसायटी में वितरण करेगी। बाकि बैग का वितरण खरीद केंद्रों पर किया जा रहा है। सोमवार को स्टॉक हमारे पर है और एक दो दिन में टीएसपी ओर डीएपी ओर आ जाएगी। किसानों को संयम बनाकर रखना होगा।