हरियाणा के सिरसा के रोड़ी के गांव सुरतिया स्थित अनाज मंडी में धान की खरीद न होने के चलते किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। किसानों ने मंडी सुपरवाइजर, इंस्पेक्टर, प्रचेजर व शेलर मालिकों पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। सुरतिया निवासी प्रगट सिंह ने बताया कि गांव सुरतिया में 6 आढ़ती हैं और धान की खरीद के लिए शेलर भी हैं। शेलर के मालिक धान की खरीद न करके किसानों की बात को अनसुना किया जा रहा है। किसानों ने मंडी सुपरवाइजर पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के किसी भी अधिकारी ने मंडी में पहुंचकर किसानों की सुध नहीं ली गई। मंडी सुपरवाइजर, इंस्पेक्टर, प्रचेजर व शेलर मालिकों की मिलीभगत के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोई भी शेलर व आढ़ती मंडी में धान की खरीद के लिए नहीं आता है। इनकी मिलीभगत के चलते धान पर काट लगाकर किसानों को चपत लगाई जा रही है। इस मौके पर अवतार सिंह, गुलाब सिंह, अमर सिंह, गुरमेल सिंह, जगजीत सिंह, जग्गी सिंह सहित अन्य किसान मौजूद थे। मंडी में धान की जितनी भी फसली आई है, उसको लिख रखा है बाकी जो भी बची है, आज लिख देंगे। आढ़ती धान भर्ती करवाने को तैयार नहीं है। उनकी शेलर वाले के साथ क्या बातचीत है, हम नहीं कह सकते। - तरसेम सिंह, सुपरवाइजर मार्केट कमेटी, रोड़ी।