फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीएपी खाद के लिए लगी लंबी-लबीं लाइनें, एसडीओ खुद बांटे टोकन

सिरसा में डीएपी को लेकर लाइनें कम होने का नाम नहीं ले रहे है। प्रशासन जहां 27500 मीट्रिक टन खाद बांटने का दावा कर रहा है। वहीं, किसान पांच-पांच बार आकर लाइनों में लग चुके हैं। एक बैग डीएपी भी किसान को नहीं मिलने जैसे मामले सामने आ रहे हैं। ठेके पर जमीन लेकर बिजाई करने वाले किसान बेहद परेशान है। क्योंकि 15 नवंबर के बाद होने वाली बिजाई में गेहूं की औसत पर असर देखने को मिलेगा। सिरसा के नेहरु पार्क में सुबह 4 बजे से लग जाती है किसानों की डीएपी को लेकर लाइन। सोमवार को एक हजार से ज्यादा किसान टोकन के लिए लाइनों में लगे हुए नजर आए। एसडीओ स्वयं बैठकर किसानों को टोकन बांट रहे है ताकि कोई परेशानी किसानों को न आए। वहीं, पुलिस की टीमें व्यवस्था बनाने में लगी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें