नई अनाज मंडी में गेहूं की आवक तेज हो गई है जिससे सर्वर भी बीच-बीच में प्रभावित हो रहा है। रोहतक एसडीएम आशीष कुमार ने मंगलवार को मंडी का निरीक्षण किया और उठान का जायजा लिया। उन्होंने किसान से बातचीत की और कहा कि सर्वर ठीक हो गया। परेशान होने की जरूरत नहीं है। एसडीएम ने कहा कि सर्वर प्रभावित होने की स्थिति में मनुअल व्यवस्था भी की है जिससे किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी। एसडीएम ने कहा कि गेहूं की आवक बढ़ने से मंडी में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मंडी में गेहूं की आवक को देखते हुए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है जिससे उठान की प्रक्रिया तेजी से हो सके। सभी किसानों के गेटपास कट रहे हैं।