फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में हाउसिंग बोर्ड निकट डबल फाटक रेलवे अंडरपास के अंदर जलभराव, लोग परेशान

नवीन दलाल Updated Sun, 03 Aug 2025 12:06 PM IST

हाउसिंग बोर्ड निकट डबल फाटक रेलवे अंडरपास के अंदर बारिश के दो दिन बाद तक भी निकासी नहीं हुई है। न सफाई की व्यवस्था की गई है। कई कॉलोनियों में लोगों का प्रतिदिन यहां से आवागमन लगा रहता है। पुल के नीचे एक फीट पानी भरा हुआ है। न ही अंदर कोई लाइट की व्यवस्था है। पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी जसबीर कुमार ने बताया कि यह समस्या समय से चल रही है, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मेडिकल में जाने का भी यह सबसे आसान रास्ता है। इस अंडरपास के अंदर से आजाद नगर, पुराना हाउसिंग बोर्ड, चावला कॉलोनी, गीता कॉलोनी, प्रीत विहार, श्रीनगर कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, छोटू राम कॉलोनी व एकता कॉलोनी के लोगों का आना जाना रहता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें