लघु सचिवालय के सभागार में लगे समाधान शिविर में पानी का रास्ता रोकने व मनमानी कर रास्ते पर पाइप डालने से परेशान होकर गांव गंlधरा के किसान शिकायत लेकर पहुंचे। इस दौरान किसानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए। जिला प्रशासन की तरफ से किसानों को जल्दी समाधान का आश्वासन मिला है।